51 Rajasthan GK single answer questions with Answerrs

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात[2], दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, विश्व प्रसिद्ध रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है।
 
http://www.wikigreen.in/2020/05/51-rajasthan-gk-single-answer-questions.html
राजस्थान सामान्य ज्ञान 51 एक कल विकल्प प्रश्न


1.    राजस्थान में बसंत के आगमन पर कौनसा उत्सव मनाया जाता है जो महिलाओं के लिए अहम माना जाता है? - मेवाड़ महोत्सव
2.    राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र कहां है? - यह सेवर में है सेवर भरतपुर जिले हैं
3.    राजस्थान में आसान शर्तों पर कर्ज़ उपलब्ध कराने वाले उपक्रम का नाम क्या है? - इसका नाम है राजस्थान वित्त निगम
4.    चित्तौड़गढ़ किले में कितने दरवाजे हैं? - चित्तौड़गढ़ किले में 7 दरवाजे
5.    राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने राजस्थान के किस जिले में व्यापक बाल मजदूरी की पहचान की है? - यह भीलवाड़ा जिले में की है
6.    संत पीपा किस परिवार में पैदा हुए थे? - संत पीपा झालावाड़ जिले के एक क्षत्रिय परिवार में पैदा हुए 
7.    मानसरोवर औद्योगिक विकास निगम राजस्थान के किस स्थान पर स्थित है? - यह जोधपुर में स्थित है
8.    राजस्थान के गंगानगर जिले में बाढ़ कौन सी नदी के कारण आई थी? - घग्गर नदी
9.    राजस्थान में वनस्पति और जीव की प्रजातियों के रक्षण और परिरक्षण के लिए कौन सा अधिनियम पारित किया जा चुका है? - जैव विविधता अधिनियम 2010
10.  राजस्थान सरकार के साथ किस निजी ऊर्जा कंपनी ने 6000 मेगा वाट का सोलार पार्क स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया है - रिलायंस पावर लिमिटेड
11.  राजस्थान में चंग नृत्य किस क्षेत्र में अधिक प्रचलित है? - शेखावाटी क्षेत्र में
12. राजस्थान की शहरी बुनियादी ढांचा विकास परियोजना का वित्त पोषण किस संस्था ने किया? - एशियाई विकास बैंक यानी एशियन डेवलपमेंट बैंक
13.  जैसलमेर किले की कहानी पर आधारित सत्यजीत रे द्वारा रचित जासूसी उपन्यास का नाम क्या है? - सोनार किला
14.  केवलादेव घना पक्षी विहार कहाँ स्थित है – भरतपुर
15.  वह नदी कौन थी जो कभी राजस्थान की मरुभूमि में बहती थी जो बाद में विलुप्त हो गई थी  - सरस्वती
16. राजस्थान के किस राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों का संरक्षण किया जाता है - घना केवलादेव
17.   चूहों की देवी के रूप में कौन सी देवी प्रसिद्ध है - करणीमाता देशनोक बीकानेर
18.   राजस्थान में कनक सागर बांध किस नदी पर स्थित है - मेंज
           19. 1191 ईस्वी में तराइन का युद्ध मोहम्मद गौरी और किसके बीच हुआ था ? -    पृथ्वीराज चौहान
 

Read on - computer gk top 50 questions in hindi railwaybank current affairs science कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान



20.                        अंग्रेजों(लार्ड हेस्टिंग्स) के साथ संधि स्वीकार करने वाला प्रथम राजस्थानी राज्यकौन सा था - करौली
21. खो-दरीबा क्षेत्र किस के खनन से संबंधित है - तांबा
22.   राजस्थान का लिम्बा राम किस खेल के लिए प्रसिद्ध हैं - तीरंदाजी के लिए
23.  वृहत राजस्थान का प्रधानमंत्री कौन था - हीरालाल शास्त्री
24.  राजस्थान का प्रमुख खनिज है - सीसा व जस्ता
25.   राजस्थान में सर्वाधिक नदी किस सम्भाग में बहती है - कोटा सम्भाग मे
26. 1857 में आऊवा में किस ब्रिटिश पालिटिकल एजेंट की हत्या की गई - कैप्टन मोंक मेसन
27.  राजस्थान में तांबे की खान कहाँ पर है - खेतड़ी में





28. राजस्थान में कौन सा पुरस्कार दिया जाता है जो केंद्र सरकार के अर्जुन पुरस्कार के समकक्ष है - महाराणा प्रताप पुरस्कार।
29. पंडोह बांध किस नदी पर बनाया गया है - व्यास
30.  राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ संगमरमर कहाँ मिलता है - मकराना
31.  कौनसे लोकदेवता राजस्थान के गाँव गाँव में भूमि रक्षक देवता के रूप में पूजे जाते हैं - भोमिया जी
32.   नक्की झील राजस्थान के किस जिले में स्थित है  - सिरोही जिले में
33. राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्र को राजस्थान नाम कब दिया गया - 1 नवंबर 1956 को
34.   आना सागर झील किस जिले में है – अजमेर
35. राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर कौन सा है - जोधपुर
36. राजस्थान के विख्यात इतिहासकार जो एक समाज सुधारक भी थे - हरविलास शारदा
 


37.  राजस्थान की सबसे प्राचीन प्राकृतिक झील कौन-सी है - पुष्कर
38. राजस्थान राजस्व मंडल का गठन कब हुआ? - यह 1 जनवरी 1949 को हुआ
39.  राजस्थान लोक सेवा आयोग कहां स्थित है? - यह अजमेर में स्थित है
40. राजस्थान का प्रवेश द्वार किस शहर को कहा जाता है? - यह भरतपुर को कहा जाता है
41.  राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर की स्थापना कब हुई? - जयपुर शहर की स्थापना 1727 ईस्वी में महाराजा सवाई जयसिंह द्वारा की गई
42. हनुमानगढ़ का प्राचीन नाम क्या था? - हनुमानगढ़ का प्राचीन नाम भटनेर था
43. जोधपुर का किला किस राजा ने बनवाया था? - यह राठौड़ वंश के राव जोधा ने बनवाया था
44. रणकपुर जैन मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? - यह धरणसा ने करवाया था



45.  सिकंदर के आक्रमण के समय पंजाब से राजस्थान में आने वाली प्रमुख जातियां कौन सी थी? - यह जातियां थी  शिवी अर्जुनायन योधैय मालव
46. एशिया की सबसे बड़ी ऊन की मंडी कहाँ लगती हैं? - यह बीकानेर में लगती है
47. राजस्थान का प्रथम आम चुनाव कब हुआ था? -  1952 में
48.  राजस्थान से निर्वाचित प्रथम महिला सांसद का नाम क्या हैं? -डॉ. गिरिजा ब्यास  
49.  राजस्थान का सबसे ऊंचा पठार कौन सा हैं? उड़िया पठार
50. राजस्थान के सर्वाधिक अवधि तक कार्य करने वाले मुख्यमंत्री कौन थे? - श्री मोहनलाल सुखाड़िया
51.  राजस्थान राज्य मे अरावली पर्वत श्रृखला के दोनो तरफ कौनसी मिट्टी पाई जाती है? -धूसर मरूस्थलीय मिट्टी

एक टिप्पणी भेजें

Please Donot spam

और नया पुराने